Homepolitics newsभारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने किया बड़ा ऐलान

भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने किया बड़ा ऐलान

-

एजेंसी, महाराष्ट्र। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का विरोध करते हुए कहा है कि शिवसेना महिला आघाडी रविवार को सिंदूर रक्षा आंदोलन करेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच से पहले देश में सियासी हंगामा खड़ा हो गया है, उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता राउत ने गुरुवार (11 सितंबर) को एक्स पर लिखा, ”पहलगाम हमले में 26 मां-बहनों का सिंदूर मिटा, उनका आक्रोश अभी थमा नहीं. ऑपरेशन सिंदूर, जो आतंकी पाकिस्तान को तोड़ने के लिए शुरू हुआ, अभी खत्म नहीं हुआ. फिर भी अबू धाबी में भारत-पाक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है. 14 सितंबर को बीजेपी मंत्रियों के बच्चे इसे देखने जरूर जाएंगे. यह सीधा देशद्रोह है.”

आंदोलन का ऐलान

उन्होंने कहा, ”इसके खिलाफ शिवसेना (UBT) महिला आघाडी रविवार को “सिंदूर रक्षा” आंदोलन करेगी. महाराष्ट्र की हज़ारों महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को घर-घर से सिंदूर भेजेंगी. सिंदूर के सम्मान में शिवसेना मैदान में!” संजय राउत ने पहलगाम के बैसरन घाटी की आतंकी वारदात की भयावहता को बताने वाली वायरल तस्वीर भी शेयर की.

पहलगाम हमला और आतंकियों के खिलाफ एक्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले में शामिल सभी आतंकियों को 28 जुलाई को सुरक्षाबल ने ढेर कर दिया. आतंकी हमले के ठीक बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान और पीओके में 100 से अधिक आतंकियों को एयर स्ट्राइक में मार गिराया।

विपक्षी पार्टियां पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का विरोध कर रही है. एशिया कप 2025 के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में 14 सितंबर को मैच खेला जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts