HomeCRIME NEWSआठवीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पांच दिन...

आठवीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पांच दिन बाद आया होश, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

-

– घर से एक किमी दूर खेत में ले गए, पांच दिन बाद होश आया।

रामपुर। शाहबाद में एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना 22 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे की है। आठवीं कक्षा की छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। रसूलपुर गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर विकास और उसका एक साथी उसे रोककर खेत में ले गए।

दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि रसूलपुर गांव का विकास पहले से ही उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था।
पीड़िता को पांच दिन बाद होश आया। उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांव के रिंकू फौजी पर पीड़िता के चाचा को धमकाने का आरोप है।

एसपी रामपुर विद्या सागर मिश्र के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर लिया गया है। विकास, उसके साथी और रिंकू फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts