Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मृतक दोनों...

नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मृतक दोनों युवक थे इकलौते पुत्र

-

– सेना भर्ती की कर रहे थे तैयारी।

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान महुला गांव निवासी सुधांशु राय और धनौली निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई है। दोनों युवक सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। हादसे सके दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे महुला गांव के आठ युवक घाघरा नदी में नहाने गए थे। इनमें सुधांशु, अभिषेक, कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू शामिल थे। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पश्चिम घाघरा नदी में नहाने के दौरान सुधांशु और अभिषेक गहरे पानी में चले गए।
स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन दोनों युवक नहीं रुके। काफी तलाश के बाद सुबह नौ बजे गोताखोरों ने दोनों शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बरामद किया। सुधांशु राय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी ओर, अभिषेक राय भी अपने घर का इकलौता चिराग था। वह अपने ननिहाल महुला में जोगिंदर राय के यहां रहता था। दोनों परिवारों में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भर्ती की तैयारी में थे युवक

परिजनों ने बताया कि सुधांशु और अभिषेक सहित सभी आठ युवक एक समूह में रहकर पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी करते थे। वे रोज सुबह तीन बजे उठकर गांव के पास रजौली बाग में दौड़ लगाते थे और छह बजे तक घर लौटते थे। यह पहली बार था जब युवक नहाने के लिए घाघरा नदी गए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts