HomeCRIME NEWSमेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में दो साल की मासूम की हत्या,...

मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में दो साल की मासूम की हत्या, नाले में मिला मासूम का शव, मचा हड़कंप

-

  • मासूम का शव मिलने से परिवार वालों में मचा कोहराम,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में झुग्गियों में रहने वाली दो साल की बच्ची की हत्या कर दी और मासूम के शव को निकट ही एक नाली में फेंक दिया। मासूम का शव मिलने से परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला है, बताया जा रहा है की दो साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मासूम का शव निकट ही नाली में पड़ा मिला था। शव मिलने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे की है।

सदर बाजार पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है बच्ची से दुष्कर्म भी हुआ है। जिसके चलते सदर बाजार क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है, मासूम का परिवार झुग्गीयों में रहता है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सदर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ले रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts