HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: मेरठ में चलती बस में गोलीबारी, 2 छात्रों को मारी...

MEERUT CRIME: मेरठ में चलती बस में गोलीबारी, 2 छात्रों को मारी गयी गोली…क्लास में थूकनें को लेकर हुआ था विवाद

-

मेरठ– मेरठ में मेट्रो प्लाजा के पास छात्रों के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। एक युवक ने सरेआम चलती बस में ही छात्र को गोली मार दी। वहीं साथी छात्र को बचाने आये एक छात्र के हाथ और दूसरे की जांघ में गोली लग गई। जिसके बाद दोनों छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में फैज-ए-आम में पढ़ने वाले उमर ने गुरुवार को क्लास में थूक दिया था। जिसको लेकर दूसरे छात्र शादाब की इसी बात को लेकर उमर से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। शनिवार को भी कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला शांत हो गया था। वहीं आज रविवार (20 अक्टूबर) को उस वक्त विवाद बढ़ गया जब शादाब अपने साथी कासिम और खुर्शीद के साथ बस में जा रहा था। उसी बस में विरोधी गुट का छात्र उमर और उसका एक साथी भी था। बस ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में मेट्रो प्लाजा के पास पहुंची तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि उमर के साथ वाले युवक ने चलती बस में ही शादाब पर गोली चला दी।

शादाब के साथी कासिम निवासी सिवालखास ने तमंचे को छीनने का प्रयास किया तो गोली उसके हाथ को हाथ छुते हुए खुर्शीद की जांघ में लग गई। जिससे बस में अफरातफरी मच गयी। लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कासिम और खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर छानबीन में जुटी है। वहीं आरोपियों की तलाश जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts