spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमां वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में मेरठ और बागपत की...

मां वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में मेरठ और बागपत की दो बहनों की मौत, मवाना के रहने वाले चार घायल

-

  • मां वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में मेरठ और बागपत की दो बहनों की मौत हो गई हैं।
  • मवाना के रहने वाले सराफा कारोबारी और बेटी सहित चार घायल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जम्मू संभाग में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए मेरठ और बागपत के दो परिवारों पर भूस्खलन की वजह से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस भूस्खलन में मेरठ और बागपत की दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग कल से फोन करके परेशान थे। लेकिन, फोन नहीं मिल रहा था। सुबह के वक्त फोन आया तो मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

दरअसल, मेरठ के देहात इलाके मवाना के रहने वाले सर्राफ कारोबारी अमित अपनी पत्नी नीरा वर्मा, बेटी विधि और बागपत के खेकड़ा के रहने वाले अपने साडू मयंक, साली चांदनी और चांदनी की सास के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए इकट्ठा होकर दिल्ली से साथ गए थे। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जैसे ही वो अद्धकुवारी के पहुंचे तभी भूस्खलन होने से वो घायल हो गए। इसमें अमित की पत्नी नीरा वर्मा और साली चांदनी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अमित, उनकी बेटी विधि, साडू मयंक और मयंक की मां गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैसे ही नीरा की मौत और परिवार के घायल होने की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग ढांढस बधाने के लिए पहुंच गए।

नीरा के ससुर अशोक वर्मा ने बताया कि कल से बहुत परेशान थे किसी का फोन नहीं मिल रहा था। भूस्खलन होने के बाद से तो अनिष्ट की आशंका सता रही थी, सुबह बेटे का फोन आया तब हादसे का पता चला। ये बताते बताते वो भावुक भी हो गए।

 

यह खबर भी पढ़िए-

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भीषण भूस्खलन, करीब 30 की मौत, मुजफ्फरनगर का एक परिवार भी चपेट में आया

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts