HomeAccident Newsदो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

-

– ट्रोनिका सिटी में सोमवार तड़के हुआ हादसा, पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन।

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-देहरादून अंडरपास गढ़ी कटेया कट पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों ही मृतक लेवर का काम करते थे जिसमें से गाजियाबाद का ही रहने वाला है जबकि दूसरे मृतक की पहचान थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है ।

 

 

हादसा गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुआ। जहां दिल्ली-देहरादून अंडरपास गढ़ी कटेया कट पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सीमेंट से भरा ट्रक अंडरपास को रामपार्क की ओर पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली के खजूरी से ईंट खाली कर आ रहे दूसरी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लोनी स्थित 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 23 वर्षीय जावेद पुत्र अहसान अली (निवासी पावी सादकपुर) और 38 वर्षीय लोकेश पुत्र राम लाल (निवासी गंगावली, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है । दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और चालकों का पता लगाया जा रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है- एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts