HomeTrendingदो पक्षों के झगड़े में डरकर घर से गई थी युवती

दो पक्षों के झगड़े में डरकर घर से गई थी युवती

-

पुलिस ने सुलझाई अपहरण की गुत्थी, जांच में सामने आई सच्चाई


बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र की पाठशाला चौकी के पास एक लड़की के अपहरण के प्रयास की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अपहरण का मामला नहीं था, बल्कि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के कारण लड़की डर गई थी।

यह घटना रविवार देर रात की है। गोरखपुर की रहने वाली एक लड़की रास्ता भटककर बागपत पहुंची थी और खेकड़ा पाठशाला चौकी के पास टहल रही थी। लड़की ने आरोप लगाया कि तभी एक व्यक्ति ने उसे जबरन आॅटो में बैठाने का प्रयास किया। लड़की के मना करने पर भी युवक ने जबरदस्ती की, जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी।

लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को चौकी ले गई। चौकी पर पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी मौसी दिल्ली में रहती हैं।

चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और लड़की काफी डर गई थी। पुलिस ने लड़की को उसकी मौसी के घर भेज दिया। उन्होंने पुष्टि की कि यह अगवा करने जैसा कोई मामला नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts