HomeCRIME NEWSबहापुर में चार लोगों ने चाचा को घेरकर पीटा

बहापुर में चार लोगों ने चाचा को घेरकर पीटा

-

लाठी-डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला, भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज


अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र के बहापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने सुरजीत को रास्ते में घेरकर पीटा। हमले में उनका माथा फट गया और बाईं आंख व सिर पर चोटें आईं। पुलिस ने उनके भतीजे अंकुश की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अंकुश पुत्र नरेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके चाचा सुरजीत पुत्र बदलू सिंह खेत से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। उनके साथ गांव के राजपाल पुत्र हरदेव सिंह भी थे।

अंकुश के मुताबिक, घर के पास मंदिर वाले चौराहे पर चंद्रभान पुत्र हरकेश, सुशील और संदीप पुत्र ठकरी तथा संजू कुमार पुत्र चरन सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सुरजीत को हमलावरों से बचाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि अंकुश की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts