Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में बंदरों का खौफ; बंदरों के हमले में दो घायल, घरों...

मेरठ में बंदरों का खौफ; बंदरों के हमले में दो घायल, घरों में कैद हुए लोग

-

महावीर नगर में बंदरों का खौफ, नगर निगम से कार्रवाई की मांग

शारदा रिपोर्टर मेरठ। महावीर नगर में बंदरों का आतंक स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। क्षेत्र में झुंड बनाकर घूम रहे बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं। दो लोगों को घायल करने के बाद अब पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। सुरक्षा के लिए बच्चों को बाहर खेलने से रोका जा रहा है। महावीर नगर के करीब 50 परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बन्दरों की वजह से मकान की छत पर घर की महिलाएं कपड़े सुखाने के लिए भी नहीं जा रही है। वहीं बंदर छत पर रखे गमले भी तोड़ रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य नुकसान कर रहे हैं। बंदरों के खौफ से स्थानीय बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं स्थानीय लोग और बच्चे मंदिर आने जाने से भी डर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले शशांक नाम के युवक पर भी बीते कुछ दिन पहले बंदर ने हमला कर दिया था। जिसमें शशांक घायल हो गया था। जिसको रैबिट्स के पांच इंजेक्शन लगे हैं। वहीं बीते कुछ दिन पहले महावीर नगर में गार्डों की नौकरी करने वाले सुरेश चंद पर भी बंदर ने हमला कर उसे भी घायल कर दिया था। उसको भी रैबिट्स के पांच इंजेक्शन लगे हैं। निवासियों ने नगर निगम को कई बार शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने बंदरों को पकड़कर इलाके से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक धरना-प्रदर्शन करेंगे।

बंदरों से बचने के लिए स्थानीय लोग कर रहे नए-नए जतन

बंदरों के आतंक से बचने के लिए स्थानीय लोग नए-नए जतन कर रहे हैं। जहां कुछ परिवारों ने अपने मकान की रेलिंग पर लोहे के कांटों वाले तार लगा दिए हैं और कुछ परिवारों ने अपनी विंडो को भी पूरी तरीके से कवर कर लिया है। लेकिन उसके बाद भी बंदरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों का खौफ स्थानीय लोगों में बरकरार है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts