Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पुलिस मुठभेड़ में दो चैन स्नैचर गिरफ्तार

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में दो चैन स्नैचर गिरफ्तार

-

– महिला टीचर से लूटी थी चेन, दोनों के पैर में गोली लगने से घायल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में महिला टीचर से दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के टीपी नगर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहसिन और राशिद, निवासी ब्रह्मपुरी, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की काली स्प्लेंडर बाइक, छीनी गई सोने की चेन का टुकड़ा और 29,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह वारदात 21 अप्रैल को हुई थी। नंदन नगर निवासी हरमीत कौर, जो पेशे से टीचर हैं, स्कूल से घर लौट रही थीं। घर के पास स्कूटी खड़ी कर अंदर जाने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर टीपी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी मलियाना बंबा से मोहकमपुर पुलिया की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।

सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने चेन स्नैचिंग की घटना कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts