spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना सीएचसी में दो एंबुलेंस में लगी आग

सरधना सीएचसी में दो एंबुलेंस में लगी आग

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |

सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरधना के परिसर में खड़ीं दो एंबुलेंस में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें दोनों एंबुलेंस पूरी तरह जल गईं। बताया जा रहा है कि दोनों एंबुलेंस पांच साल से खराब हालत में थीं। मरीजों को इनकी सेवा नहीं मिल पा रही थीं।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग बुझने पर सीएचसी के स्टाफ और यहां पहुंचे मरीजों ने राहत की सांस ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना के परिसर में पीछे की ओर स्टॉफ के आवास हैं। यहीं पर खाली पड़ी जगह में पिछले पांच साल से दो खराब एंबुलेंस खड़ी थीं। मंगलवार देर शाम करीब साढे सात बजे अचानक दोनों एंबुलेंस में आग लग गई। इससे भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर यहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के साथ ही चेयरपर्सन के पुत्र शाहवेज अंसारी मौके पर पहुंचे। बाद में दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों एंबुलेंस जल चुकी थीं। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया था। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से यहां यह हादसा हुआ। अभी जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts