Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशछेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या

-

  • नौवीं क्लास में पढ़ती थी, कई दिनों से रास्ता रोक रहा था मनचला।

बरेली। इज्जत नगर इलाके की 15 साल की एक किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वह नौवीं क्लास में पढ़ती थी। पड़ोस का रहने वाला युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां पर भी परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इज्जत नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की एक किशोरी नौंवी क्लास में पढ़ती थी। उसके पड़ोस में रहने वाला हसन खान काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। स्कूल आते-जाते समय भी वह किशोरी का रास्ता रोक लेता था और बात करने का दबाव बना रहा था। इससे वह परेशान चल रही थी।

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को बेटी घर में मौजूद थी। परिवार के लोग काम से घर से बाहर थे। इस दौरान मनचला हसन घर में घुस गया। इसके बाद उसने बेटी के साथ छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। परिवार के लोग भी आ गए. जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची। लोगों ने हसन को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की मां घर पर आ धमकी। उसने बेटी को खूब बुरा-भला कहते हुए कहा कि कितनी बेगैरत लड़की है, इतनी बदनामी के बाद भी जिंदा है, मर क्यों नहीं जाती।

इसके कुछ देर बाद ही छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts