HomeTrendingप्रवासियों की सुरक्षा और कल्याण देश की सर्वोच्च प्राथमिकता: पीएम मोदी

प्रवासियों की सुरक्षा और कल्याण देश की सर्वोच्च प्राथमिकता: पीएम मोदी

-

  • प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी संस्कृति पर बोले।

एजेंसी, भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा में हैं। उन्होंने भुवनेश्वर में आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा में कदम-कदम पर हमारे हैरिटेज के दर्शन होते हैं। सैंकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारे कारोबारी लंबा संमुद्री सफर कर बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों पर जाते थे। इसी स्मृति में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है। यही ओडिशा में औली नाम का वो स्थान है जो शांति का बड़ा प्रतीक है। दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बनाने का दौर था तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था। हमारी विरासत का ये वही फल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में है, इसलिए ओडिशा की इस धरती पर आपका स्वागत करना मेरे लिए बहुत विशेष हो जाता है।

उन्होंने कहा मैंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदुत माना है। मुझे बहुत खुशी होती है जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं। जो प्यार मुझे मिलता है वो भूल नहीं सकता। आपका आशीर्वाद हमेशा साथ रहता है। पीएम मोदी ने कहा, बीते 10 वर्षों में दुनिया के हर लीडर से मुलाकात हुई। सभी आप लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं। इसका एक कारण सोशल वैल्यू है। हम सिर्फ मदर आॅफ डेमोक्रेसी ही नहीं है, बल्कि डेमोक्रेसी हमारी जीवन पद्धति है।

पीएम मोदी ने आगे कहा हमें डायवर्सिटी सीखनी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही इससे चलता है। हम जहां जाते हैं वहां के नियम, वहां की संस्कृति की रिस्पेक्ट करते हैं। हम पूरी ईमानदारी से उस देश की सोसायटी की सेवा करते हैं। इन सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है। पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में भारत की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है। ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहा है। वो दिन भी दूर नहीं जब आप किसी मेड इन इंडिया विमान से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने भारत आएंगे। भारत की वैश्विक भूमिका बढ़ रही है। आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज को पूरी ताकत से उठाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत प्रवासी भारतीयों की सुविधा और आराम को बहुत महत्व देता है। उनकी सुरक्षा और कल्याण देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की स्थिति में भी हम अपने प्रवासी भारतीयों की मदद करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, चाहे वे कहीं भी हों। यह आज भारत की विदेश नीति के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts