spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंयुक्त व्यापार संघ का नगर निगम में हल्ला बोल, विभिन्न समस्याओं को...

संयुक्त व्यापार संघ का नगर निगम में हल्ला बोल, विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त का किया घेराव

-

मेरठ-  विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के सैकड़ो व्यापारी नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि, सबसे ज्यादा टैक्स देने के बावजूद व्यापारियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। बावजूद इसके नगर निगम व्यापारियों का शोषण कर रहा है।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने नगर आयुक्त को बाहर बुलाने की मांग की। लेकिन जब काफी समय बाद ही नगर आयुक्त सौरभ गंगवार बाहर नहीं आए तो व्यापारी गुस्से में कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाया कि, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के पैर में प्रोब्लम है, इसलिए वह बाहर नहीं आ सकते। लेकिन इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। जबकि, इसके कुछ समय बाद सभी व्यापारियों को नगर आयुक्त कार्यालय में ही बुला लिया गया। जहां उन्होंने नगर आयुक्त सौरव गंगवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और सभी समस्याओं के समाधान की मांग की।

अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा टैक्स देने के बावजूद व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि, करोड़ों रुपए खर्च करके भी ना तो शहर के नाले साफ हुए और ना ही साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं जिस पर गड्ढे ना हो। जबकि, इन गड्ढों में रोजाना गिरकर लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान जीआईएस सर्वे में पारदर्शिता बरतने और आगामी सीजन में आने वाले त्योहारों को देखते हुए शहर की स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संजय जैन, विजय आनंद, नीरज मित्तल, मनीष शर्मा, सुनील रिठानी, अमित बंसल, लल्लू मक्कड़, विकास गिरधर ओम प्रकाश कुलदीप आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts