Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशतीन गैस सिलेंडर एक-एक कर फटे, तेज धमाकों से इलाका दहला... आग...

तीन गैस सिलेंडर एक-एक कर फटे, तेज धमाकों से इलाका दहला… आग में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे

-

  • कमरे में लगी आग में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे
  • तीन गैस सिलेंडर एक-एक कर फटे, तेज धमाकों से इलाका दहला।

अलीगढ़। एक घर में आग लग गई। कमरे में पांच घरेलू गैस सिलेंडर रखे थे, उनमें से तीन एक-एक कर ब्लास्ट हुए। आग की लपटों में फंसकर दो भाई बुरी तरह से झुलस गए। हादसा सोमवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ। धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास के घरों में कंपन महसूस हुआ। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक आवाज सुनी गई।

 

 

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फंसे दोनों भाइयों को जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर की है। दोनों भाइयों ने सिलेंडर स्टॉक कर रखा था।

बरेली निवासी भाई जिर्रार (48) और शहजाद (45) पुत्र हारुन शहर की नई बस्ती में एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। दोनों भाई फिरदौस नगर-बी की गली नंबर-3 के एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि इस समय घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। दोनों भाइयों ने चाय की दुकान के लिए सिलेंडर स्टॉक कर कमरे में रखे थे। 5 सिलेंडरों में से 3 भरे थे, जबकि 2 खाली थे। रात में दोनों कमरे में आकर सो गए।

इस बीच देर रात करीब ढाई बजे अचानक कमरे में आग लग गई। जब तक दोनों कुछ समझ पाते, तब तक सिलेंडर में ब्लास्ट होने लगे। इससे दोनों कमरे में फंस गए और बुरी तरह झुलस गए।

आशंका है कि गैस लीकेज से आग लगी

सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गैस लीकेज का लग रहा है। कमरे में गैस भरने के कारण बिजली का स्विच दबाने या किसी चिंगारी से विस्फोट हुआ होगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रिहायशी इलाके के एक कमरे में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर क्यों रखे गए थे। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं अवैध रूप से रिफिलिंग या भंडारण तो नहीं किया जा रहा था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts