HomeTrendingराबर्ट वाड्रा से पूछताछ का तीसरा राउंड शुरु

राबर्ट वाड्रा से पूछताछ का तीसरा राउंड शुरु

-


एजेंसी, नई दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ का आज तीसरा राउंड है। पिछले दो दिन में ईडी वाड्रा से 12 घंटे पूछताछ कर चुकी है। आज भी सवाल जवाब का सिलसिला लंबा चल सकता है।

सूत्रों के मुताबिक शाम करीब साढ़े 6 बजे तक यह पूछताछ चल सकती है। ईडी की पूछताछ के दौरान वाड्रा एक बार घर जाते हैं और लंच करके वापस आते हैं। प्रियंका उनके साथ दिखाई दे रही हैं। बुधवार को भी वह वाड्रा से पूछताछ के दौरान दो घंटे ईडी के विजिटर रूम में बैठी रही थीं। लंच के बाद वह वाड्रा को ड्रॉप करने ईडी दफ्तर आई थीं। गुरुवार को 11 बजे वाड्रा को ईडी मुख्यालय बुलाया गया था. वह तय समय पर पहुंचे। आज भी प्रियंका उनको ड्रॉप करने आई थीं।

ईडी की पूछताछ पर वाड्रा का आरोप है कि उनके पुराने सवाल ही रिपीट किए जा रहे हैं। वहीं ईडी का कहना है कि जो नए तथ्य सामने आए हैं, उसी आधार पर पूछताछ की जा रही है। वाड्रा से जिस मामले सवाल जवाब चल रहे हैं वह मामला 2008 का है।

गुरुग्राम के ओमकारेश्वर प्रॉपर्टी के मालिक सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि वाड्रा की कंपनी ने साढ़े तीन एकड़ जमीन की डील की थी। उनसे साढ़े सात करोड़ में जमीन खरीदी गई। लैंड यूज बदला गया। भूपेंद्र हुड्डा सीएम थे। उसी समय लैंड यूज बदला गया और डीएलएफ को 58 करोड़ में बेचा गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts