HomeCRIME NEWSMeerut News: पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर चोरों...

Meerut News: पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर चोरों ने बनाया प्लाईवुड के शोरूम को निशाना

-

  • लाखों की नगदी और कीमती सामान चोरी।
  • चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापारी भी पहुंचे उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Sharda Express Meerut News: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम में चोरों ने मोदीपुरम चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर एक प्लाईवुड के शोरूम को निशाना बना दिया। चोर शोरूम में रखी लाखों की नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। बुधवार को शोरूम के मालिक के द्वारा शोरूम पर पहुंचने के बाद चोरी का खुलासा होने पर शोरूम के मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। वही शोरूम में चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापारी भी पहुंचे उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने उन्हें जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

पाबलीखास का रहने वाला शाहनवाज ने मोदीपुरम में प्लाईवुड का शोरूम खोला हुआ है। मंगलवार रात को शाहनवाज अपने शोरूम को बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह जब शाहनवाज अपने शोरूम पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। अज्ञात चोरों ने शाहनवाज के शोरूम में कुंबलकर शोरूम में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित शाहनवाज ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

वही चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापार संगठन के नेता शैंकी वर्मा भी पहुंच गए। शैंकी वर्मा ने पुलिसकर्मियों से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने उन्हें जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts