spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDevelopmentगंगा एक्सप्रेस-वे पर 16 लेन का होगा टोल प्लाजा

गंगा एक्सप्रेस-वे पर 16 लेन का होगा टोल प्लाजा

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने पर जोर है। साथ ही खरखौदा क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में एक्सप्रेस-वे पर 16 लेन का टोल प्लाजा के निर्माण कार्य के लिए मिट्टी भराव का कार्य पूरा कर लिया गया है। टोल प्लाजा पर आधुनिक तकनीक व सुविधाओं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा टोल प्लाजा के संचालन के लिए यहां बड़ा सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव खड़खड़ी के जंगल में टोल प्लाजा के निर्माण के लिए पांच हेक्टेयर जमीन का अतिरिक्त अधिग्रहण किया गया है। यहां बनने वाला टोल प्लाजा 16 लेन का होगा और इसका डिजाइन आइआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी ने तैयार कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टोल बूथ का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए जन सुविधाओं पर विशेष ध्यान जाएगा। एक्सप्रेस-वे की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंंगे और इनका कंट्रोल रूम टोल प्लाजा पर आधुनिक तकनीक से ओवरलोड वाहनों की भी निगरानी की जाएगी और संचालन के लिए बड़ा सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा।

दोनों ओर होंगी आठ-आठ लेन

खड़खड़ी जंगल में बनने वाले टोल प्लाजा के दोनों और आठ-आठ लेन होंगी और यह आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस होगा। टोल पर चढ़ने के दौरान जाम न लगे इसका भी ध्यान रखा गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को केवल टोकन दिया जाएगा और उनके उतरने के स्थान पर फास्टैग से धनराशि काटी जाएगी। एक्सप्रेस-वे पर 12 रैंप टोल प्लाजा भी बनेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts