HomeCRIME NEWSघर से निकले व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

घर से निकले व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ– लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक शव मिलने से हड़कंप पर मच गया। जानकारी पर पता चला कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। पिल्लोखड़ी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवारवालों से मामले की जानकारी ली और बिना कार्रवाई के लौट आई।

शुक्रवार (25 अक्टूबर) को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने की जानकारी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची जहां जानकारी मिली कि ऊंचा सद्दीक नगर का रहने वाला नफीस पुत्र जहीरूद्दीन करीब दो साल पहले बिना बताए घर से गायब हो गया था।

परिवार वाले तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। दो साल बाद नफीस बुधवार को अपने घर लौटा तो वह बीमार था और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों से जानकारी ली और बिना कार्रवाई के वापस लौट आई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts