HomeCRIME NEWSमेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव,...

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

-

– भावनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में महिला का शव मिलने से हड़कंप।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव गेसूपुर के जंगल में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा। शव मिलने की सूचना पर सीओ भारी पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन घंटों तक शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर कही और करके शव को फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद शाहपुर डिग्गी निवासी नीरज का थाना भावनपुर के गांव गेसूपुर में आम का बाग है। जिसकी देखरेख गांव गेसूपुर निवासी मनोज करता है। मनोज ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह बाग में पानी देने गया था। इसी दौरान एक पेड़ के नीचे उसे शव दिखाई दिया। जिसके बाद उसने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव की पहचान का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इस संबंध में सीओ सदर देहात ने बताया कि एक महिला का शव बाग में मिला है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि कही हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। वही पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts