spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर में सुबह से बूथों पर लगी लाइन

मुजफ्फरनगर में सुबह से बूथों पर लगी लाइन

-


मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे ही मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। उधर, वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।

मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के लिए लोगों के बीच सुबह से ही उत्साह का माहौल है। लोगों ने बूथों पर पहुंच कर मतदान शुरू कर दिया है। कई क्षेत्रों में मतदाताओं की कतार लगी है। गणमान्य लोग भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बिजनौर लोकसभा के लिए मतदान कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर लोकसभा में बुढ़ाना, चरथावल, सदर, खतौली और मेरठ की सरधना सीट है। लोकसभा क्षेत्र में 1698 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 18 लाख 16284 मतदाता हैं।

 

ऐसी है मुजफ्फरनगर लोकसभा

विधानसभा                 मतदाता
बुढ़ाना                       396966
चरथावल                   346373
मुजफ्फरनगर सदर     374415
खतौली                     331034
सरधना                     372155

लोकसभा के मतदान व मतदेय केंद्र

विधानसभा              मतदान केंद्र
बुढ़ाना                      172
चरथावल                  142
मुजफ्फरनगर सदर      91
खतौली                    172
सरधना                    183

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts