Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: दलितों की भूमि खरीदने में हो निष्पक्ष जांच, छिलौरा गांव के...

Meerut: दलितों की भूमि खरीदने में हो निष्पक्ष जांच, छिलौरा गांव के दर्जनों क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ऊर्जा राज्य मंत्री डा सोमेंद्र तोमर मंत्री के द्वारा दलितों के पट्टे और अन्य भूमि खरीदने की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग को लेकर छिलौरा गांव के दर्जनों क्षेत्रवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, आरोप लगाया कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री डा सोमेंद्र तोमर ने गांव कायस्थ गांवड़ी गांव में लगभग 10 करोड़ रुपए में दलितों के पट्टे योजनाबद्ध तरीके से मेरठ विकास प्राधिकरण की कॉलोनी के पास अपनी ट्रस्ट शांति निकेतन के नाम करा लिया। जो बहुत गलत काम है।

उन्होंने कहा कि, आज के समय में इस भूमि की कीमत पांच से सात गुना है। इस भूमि की अनुमति देने में प्यारे लाल शर्मा अस्पताल के डॉक्टर और एडीएम प्रशासन की भूमिका का पूरी तरह संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि मंत्री सोमेंद्र तोमर ने गत तीन साल में 100 करोड़ से अधिक की भूमि खरीदी है। जो विचार करने वाली है कि आखिर सोमेंद्र तोमर पर यह संपत्ति आखिर आई कहां से।

उन्होंने कहा कि, मंत्री और इनकी संस्थाओं की उच्च स्तरीय जांच बेहद जरूरी है। इसलिए हम सभी क्षेत्रवासी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि, इस मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। ताकि, उन गरीबों का हक उन्हें दोबारा मिल सके। जो उन्हें मिलना चाहिए था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts