spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजयंत को भाजपा के साथ जाने में कोई नुकसान नहीं: प्रमोद कृष्णम

जयंत को भाजपा के साथ जाने में कोई नुकसान नहीं: प्रमोद कृष्णम

-

– मेरठ संघ कार्यालय में आए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कही बात


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंडिया नाम का कोई गठबंधन नहीं है। रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह के बीजेपी के साथ जाने से कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि ये देखना होगा कि इससे लाभ किसे हो रहा है।

प्रमोद कृष्णम ने बुधवार देर शाम मेरठ में मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के लिए काम करते हैं। वह चाहते हैं कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने। बिना किसी पार्टी का नाम लिए उन्होंने कहा कि डूबते जहाज से सब भाग जाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया नाम का कोई गठबंधन अब नहीं बचा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने के बाद इंडिया गठबंधन काम खत्म हो चुका है।

 

आचार्य प्रमोद कृष्णम

 

आरएसएस को कल्कि धाम का न्योता

प्रमोद कृष्णम मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात कर कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई लोग मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts