Homeउत्तर प्रदेशMeerutव्यापार मंडल ने बांटी मिठाई स्ट्रीट लाइटों पर उठाया सवाल

व्यापार मंडल ने बांटी मिठाई स्ट्रीट लाइटों पर उठाया सवाल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहा पर पहुंचकर भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान भारतीय सेना की एअर स्ट्राइक की खुशी मनाते हुए मिठाई वितरित की। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम शहर में बेवजह जल रही स्ट्रीट लाइटों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

 

ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावना को देखते हुए सांय 7 बजे से मार्क ड्रिल का होना प्रस्तावित है। परन्तु जनपद मेरठ में लगभग 32 हजार के करीब लाईटें रात व दिन जली रहती है। इनको बन्द करने की अभी तक कोई व्यवस्था सुनिश्चत नहीं है। जब कि, हमारे द्वारा बार बार अवगत कराने के बाद भी निगम के अधिकारियों ने किसी भी बात को नहीं सुना।
इसलिए मॉक ड्रिल को देखते हुए निगम को आदेशित करें कि, वह शहर में बेवजह जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को बंद करवा दें, ताकि किसी भी बड़े हमले से बचा जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts