spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: कर्ज में डूबे व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान,...

मेरठ: कर्ज में डूबे व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

-

– शेयर मार्केट में भारी नुकसान से परेशान था, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लालकुर्ती इलाके में शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान से परेशान एक व्यापारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तुषार उर्फ जय मोतियानी के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ छोटे बाजार में कोयले वाली मस्जिद के सामने सिंधी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था।
शुक्रवार रात को तुषार अपने कमरे में था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी मां ने दस्तक दी। कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर तुषार का शव पंखे से लटका मिला।

स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts