spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSएक पति का खौफनाक चेहरा, पेंचकस से गोदकर पत्नी को उतारा मौत...

एक पति का खौफनाक चेहरा, पेंचकस से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

-

  • भावनपुर में बेरहम पति ने पेंचकस से गोदकर कर दिया पत्नी का मर्डर,
  • पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। देर रात भावनपुर थाना क्षेत्र में गृह कलह के चलते एक युवक ने पेंचकस से गोदकर अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कमालपुर निवासी अक्षत कुमार पुत्र प्रीतम ने बताया कि उसकी बहन दीपा की शादी 10 साल पहले मवाना के रहने वाले ललित वर्मा पुत्र नरेंद्र से हुई थी। कुछ समय बाद ललित और दीपा भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित जयभीम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे।

अक्षत का आरोप है कि जीजा ललित आए दिन उसकी बहन दीपा के साथ मारपीट और झगड़ा करता था। बुधवार की देर रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान ललित ने पेंचकस से गोदकर दीपा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जब दीपा के घर पहुंचे तो दीपा की लाश आंगन में पड़ी थी। उसके गले और शरीर के अन्य स्थानों पर पेंचकस के घाव थे। लाश देखकर परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts