Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: लेखपालों ने किया एसआईआर के बहिष्कार का ऐलान

Meerut: लेखपालों ने किया एसआईआर के बहिष्कार का ऐलान

-

– एडीएम भूमि अध्यापित द्वारा ने लेखपाल को अपशब्द कहने का आरोप, मनाने के प्रयास जारी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एडीएम भूमि अध्याप्ति द्वारा एक लेखपाल को फोन पर अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज लेखपालों ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के कार्य का बहिष्कार कर दिया है।लेखपालों के कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद, उन्हें मनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 

 

मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान की देखरेख की जिम्मेदारी एडीएम भूमि अध्याप्ति नवीन चंद्र को सौंपी गई है। वे सदर तहसील में अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे, जहां लेखपालों को सुपरवाइजर के तौर पर तैनात किया गया है।

समीक्षा के दौरान, एडीएम नवीन चंद्र ने लेखपाल विभू राजवंशी से फोन पर काम का अपडेट लिया। विभू राजवंशी ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग लेखपाल यूनियन सदर तहसील के अध्यक्ष संदीप यादव और अन्य सदस्यों को भेजी, जिसमें आरोप लगाया गया कि एडीएम ने उनसे अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

इस घटना के बाद यूनियन की एक बैठक बुलाई गई। तहसील सचिव पवन भारती ने बताया कि एडीएम के माफी मांगने तक एसआईआर का कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज जिला इकाई की बैठक में आगे के आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में तहसील अध्यक्ष संदीप यादव, जिला मंत्री सौरभ चौधरी, प्रहलाद यादव, परमेंद्र सिंह सहित कई लेखपाल उपस्थित थे।

एडीएम भूमि अध्याप्ति नवीन चंद्र ने इस संबंध में बताया कि एसआईआर कार्य में लापरवाही की जा रही थी। उन्होंने स्वीकार किया कि समीक्षा के दौरान तनाव में उनकी जुबान से कुछ शब्द निकल गए थे। एडीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों और लेखपालों से खेद व्यक्त किया है और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts