HomeCRIME NEWSमेरठ: घर में घुसकर हमला करने वाला गिरफ्तार, चाकू बरामद

मेरठ: घर में घुसकर हमला करने वाला गिरफ्तार, चाकू बरामद

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में एक झगड़े और हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। घटना 27 जुलाई 2025 की है। वादी पाल कश्यप ने थाना जानी पर तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि सलीम, नाजिम, जाबिद, साहबू और इश्तकार ने चाकू, लाठी और ईंट लेकर उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की।

इस हमले में वादी का पुत्र गौरव और भतीजा मनोज घायल हो गए। आरोपियों ने वादी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने वांछित अभियुक्त इश्तकार पुत्र यामीन निवासी ग्राम जानी खुर्द को गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी शाम 8:10 बजे जानी बुजुर्ग से की गई।

38 वर्षीय आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना प्रभारी महेश राठौर के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts