spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsविपक्ष ने हथकड़ी पहन कर किया प्रदर्शन

विपक्ष ने हथकड़ी पहन कर किया प्रदर्शन

-

डिपोर्ट मामले में संसद में विपक्ष का हंगामा


एजेंसी नई दिल्ली। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मामले पर संसद में हंगामा हो रहा है। इस मसले पर विपक्ष ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। राज्यसभा में इसी मसले पर हंगामा किया जा रहा है। अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मसले पर संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे को देखते हुए पहले राज्यसभा फिर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की ओर से सैन्य विमान में भारतीयों को अमानवीय तरीके से वापस भेजने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। रेणुका ने कहा कि भारत को इसे कूटनीतिक माध्यमों से राज्यसभा में उठाना चाहिए। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार की ओर से 100 से अधिक भारतीय नागरिकों को निर्वासित किए जाने के मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत दुखद और अपमानजनक परिस्थितियों में किया गया।
हथकड़ी पहन कर किया प्रदर्शन

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह और अन्य विपक्षी नेताओं को संसद में हथकड़ी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहुत सी बातें कही गईं कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी बहुत अच्छे दोस्त हैं। पीएम मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें वापस लाने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है? कि उन्हें हथकड़ी और बेड़ियां पहनाकर वापस भेजा जाता है? विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जबकि तात्कालिक मुद्दा विदेशों में हमारे नागरिकों के साथ व्यवहार से संबंधित है, यह मानवाधिकारों पर भारत के कूटनीतिक रुख के बारे में व्यापक चिंताओं को भी दशार्ता है। गोगोई ने कहा कि भारत सरकार की लगातार चुप्पी, खास तौर पर प्रधानमंत्री की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया न मिलना घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा गया है। राज्यसभा में इस मामले पर कांग्रेस, सीपीई, टीएमसी और आप संसदों ने हंगामा किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts