HomeCRIME NEWSइकलौते बेटे ने पिता को ईंट से कूच-कूचकर उतारा मौत घाट

इकलौते बेटे ने पिता को ईंट से कूच-कूचकर उतारा मौत घाट

-

– बचाने आई बहन को भी घायल किया, मां की तहरीर पर गिरफ्तार


सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के केनौरा गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। 30 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में अपने पिता की ईंट से कूच-कूच कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई 18 वर्षीय बहन को भी आरोपी ने ईंट से घायल कर दिया। मृतक की पत्नी विमला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

55 वर्षीय हृदयलाल अपने परिवार के साथ केनौरा गांव में रहता था। रविवार रात जब उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई, तभी उसका इकलौता बेटा श्रवण (30 वर्ष) नशे की हालत में घर पहुंचा। शराब के नशे में धुत श्रवण ने पिता से विवाद किया और फिर उस पर ईंटों से हमला कर दिया।

हृदयलाल को बचाने पहुंची उसकी छोटी बेटी अमीषा (18 वर्ष) भाई के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई, लेकिन श्रवण ने अमीषा पर भी ईंट से हमला कर दिया और घायल कर दिया। इसके बाद उसने पिता के सिर पर कई वार किए और उसे अधमरा कर दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से हृदयलाल और अमीषा को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हृदयलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमीषा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मां विमला की तहरीर पर आरोपी बेटे श्रवण के खिलाफ हत्या और हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक श्रवण पहले भी शराब के नशे में घर में हंगामा करता था और कुछ दिन पहले उसने अपनी मां को भी मारा था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts