HomeCRIME NEWSचोरी करते देख विरोध करने पर की थी वृद्धा की हत्या

चोरी करते देख विरोध करने पर की थी वृद्धा की हत्या

-


गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास शिव हरि मंदिर में रहने वाली शीला देवी (75) की 12 फरवरी की रात हुई हत्या के मामले का नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। शीला ने आरोपी को मंदिर के दान पात्र में से चोरी करते हुए देख लिया था। जिसका विरोध करने ने उसने शीला पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा था।

 

डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बरेली के मीरगंज निवासी ईश्वरी प्रसाद है। पूछताछ में इसने बताया कि छह फरवरी को उसकी मुलाकात शीला के बेटे सचिन शर्मा से हुई थी। उसे पता चला कि वह अपनी मां के साथ मंदिर में रहता है। उसे जानकारी हुई कि शीला उसकी शादी कराना चाहती है। उनके यहां चोरी या लूटपाट करने की मंशा से उसने सचिन के बारे में उससे ही बातों में उलझाकर पूछा। इसी बात का झांसा देकर वह उनके साथ रहने लगा। इसी बीच उसने मंदिर में दान-पात्र में से चोरी करने का प्रयास किया। तभी खटपट की आवाज सुनकर शीला की आंख खुल गईं। शीला ने चाकू दिखाकर विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने शीला से चाकू छीनकर उनके गले पर वार कर हत्या कर दी। चाकू उसने झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद उनके बक्से से पाजेब, पैन कार्ड, गैस कार्ड, पासबुक, तीन हजार रुपये ले गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts