Homeदेशजैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बनी बहावलपुर की मस्जिद भी हुई तबाह

जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बनी बहावलपुर की मस्जिद भी हुई तबाह

-

एजेंसी नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। भारत ने सारे हमले अपने एयरस्पेस से किए। पाकिस्तान ने माना भारत ने स्ट्राइक किया है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले किए। इस हमले में बहावलपुर में आतंकी मसूद अजहर के अड्डे पर मिसाइल दागी गई।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब में स्थित बहावलपुर में जिस मस्जिद को तबाह किया है, वो पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर कही जाती थी। इसी मस्जिद में कंधार विमान अपहरण कांड में छूटा भारत का “मोस्ट वांटेड” आतंकी मसूद अजहर अपने आतंकियों को भारत में भेजकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देता था। आतंकी मसूद अजहर संसद पर हुए आतंकी हमले का भी मास्टरमाइंड है। मसूद अजहर कई महीनों से लापता था, लेकिन 2024 के आखिरी महीनों में उसे फिर से बहावलपुर में देखा गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts