HomeTrendingनिगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, थोड़ी...

निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में अंत्येष्टि, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद

-


 

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य लोग मौजूद हैं।

पार्थिव शरीर से लिपटा तिरंगा परिवार को सौंपा गया: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर जिस तिरंगे में लिपटा था, वे तिरंगा उनके परिवार को सौंपा गया। यह राजकीय सम्मान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध श्मशान घाट लाया गया।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तीनों सेनाओं ने पूर्वी पीएम को सलामी दी।

 

पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी।

 

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस कार्यालय ने बोध निगम घाट पर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया।

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निगम बोध घाट पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

 

जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. पूर्व पीएम को लेकर जब एम्स ने बयान जारी किया था तो जेपी नड्डा उनसे मिलने गए थे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोध निगम घाट पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोध निगम घाट पहुंच चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts