Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांग्रेस की मानसिकता देश हित में अच्छी : भाजपाई

कांग्रेस की मानसिकता देश हित में अच्छी : भाजपाई

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान के विरोध में भाजपाई उतर आए हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बुधवार को सूरजकुंड स्थित महापौर के कैंप कार्यालय पर मीडिया से वार्ता में कांग्रेस को पूर्व से ही ओबीसी आरक्षण का विरोधी बताया।

ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में ओबीसी के आरक्षण को समाप्त करने का बयान देकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। इसके विरोध में 20 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का पुतला फूंका जाएगा और 26 को दिल्ली में उनका आवास घेरने के लिए मेरठ से भारी संख्या में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश हित में अच्छी नहीं है। ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, अमित शर्मा, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts