Home mausam गर्म हवाओं से तप रही है वेस्ट यूपी की धरती

गर्म हवाओं से तप रही है वेस्ट यूपी की धरती

0
  • रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, वेस्ट यूपी में हीटवेव ने झुलसाया,
  • गर्मी से तीन दिन तक नहीं मिलेगी राहत, चढ़ता जाएगा पारा।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से वेस्ट यूपी की धरती तप रही है। रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी के बीच हीटवेव ने शहर वासियों को झुलसा दिया है। वेस्ट यूपी में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा रहा है। पिछले छह दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है, जिस कारण से गर्मी का असर और बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी रहता के कोई आसार नहीं है।

रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और हीटवेव के चलने से गर्मी का असर और तेज हो गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने शहर वासियों को हलकान कर दिया है। सुबह से लेकर रात तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। अभी आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। पिछले छह दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान ने लोगों को गर्मी से झुलसा दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन-चार दिन तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में पारा चढ़ता जा रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 43.0 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बिना मुंह ढके ना निकले घर से बाहर: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय गर्मी का असर बहुत तेजी से है। दोपहर के समय घर से तभी निकले, जब अधिक जरूरत वाला काम हो। अन्यथा घर में ही रहे। घर से निकलते समय अपने मुंह और हाथ पैरों को पूरा ढक कर रखें। हाथ-पैरों को पूरा ढक कर रखें, आंखों पर चश्मा का इस्तेमाल करें। इस समय जो हीटवेव चल रही है, वह शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, जिस कारण से बीमारी भी तेजी से पकड़ लेती है।

चार घंटे ज्यादा रहता है गर्मी का असर: वर्तमान में मौसम शुष्क चल रहा है। गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम का असर आमजन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तेजी से तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय करीब चार घंटे गर्मी का असर ज्यादा रहता है। 11 बजे से गर्मी का पारा चढ़ना शुरू हो जाता है और तीन से चार बजे तक गर्मी पूरे चरम पर रहती है। इस समय घर से बाहर निकलना बहुत ही हानिकारक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here