Homemausamदिन भर रहा गर्मी का रौद्र रुप, शाम को छाये बादल

दिन भर रहा गर्मी का रौद्र रुप, शाम को छाये बादल

-

  • दिन का तपमान 42 डिग्री रिकार्ड किया,
  • 24 से 48 घंटे में राहत के आसार।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मई के विदा होने से पहले तापमान नया रिकार्ड़ बना रहा है। तापमान 44 तक पहुंच चुका है और गर्मी का रौंद्र रुप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को मौसम के तेवर दिन भर तल्ख रहे और शाम होते होते आसमान पर बादल छा गए और बारिश का इंतजार रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी दो दिन में दो से तीन डिग्री तापमान गिर सकता है।

इस समय चल रहे नौतपा से गर्मी का असर कम होता नहीं दिख रहा है। गर्मी ने दिन रात में जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान से बरस रही आग का असर शाम को सूरज ढलने के बाद भी कम नहीं हो रहा है। गर्मी तेवर तल्ख बने हुए है और दिन भर लू के थपेड़ों के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रिकार्ड़ तोड़ रही मई माह में गर्मी में शहरवासी राहत का इंतजार कर रहे है। बारिश न होने के कारण गर्मी का असर और तेज हो रहा है।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 200 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर 231, गंगानगर 199, पल्लवपुरम 170, दिल्ली रोड 207, बेगमपुल 212 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि इस समय गर्मी और उमस के बीच लो प्रेशर के बनने के चलते बारिश होने के आसार है। आगामी दो दिन में तराई क्षेत्रों और पहाड़ों पर

बारिश होने से वेस्ट यूपी में भी तापमान कम होगा। रेमल तूफान के चलते भी दो से तीन डिग्री तापमान कम हो सकता हॅै।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts