HomeAccident Newsबर्थ-डे पार्टी कर रहे युवक को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत

बर्थ-डे पार्टी कर रहे युवक को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत

-

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हादसा, किराना कारोबारी का इकलौता बेटा था


प्रतापगढ़। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मना रहे युवक को स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। हादसे के बाद कार समेत चालक फरार हो गया। घायल युवक को दोस्तों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस के मुताबिक, सभी युवक बर्थडे पार्टी के दौरान हाईवे पर रील बना रहे थे, तभी हादसा हो गया।

युवक का नाम हरिओम केसरवानी (30) है। पिता किराना कारोबारी हैं। वो अपने घर का इकलौता बेटा था। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर कुंडा थाना क्षेत्र के करेटी बाईपास के पास हुआ है। कुंडा के हरनामगंज निवासी पप्पू केसरवानी की किराना व्यापारी हैं। उनका थोक का काम है। परिवार में पत्नी के अलावा उनका इकलौता बेटा हरिओम केसरवानी (30) था।

बताया जाता है कि गुरुवार को हरिओम के दोस्त आकाश केसरवानी का बर्थडे था। वो रात करीब 11 बजे अपने 6 दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने कुंडा थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर करेटी बाईपास के पास गया था।

केक काटने के बाद सभी दोस्त हाईवे पर ही जश्न मना रहे थे, तभी प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने कारोबारी के बेटे को टक्कर मारकर रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद पार्टी की खुशियां मातम में बदल गईं।

दोस्तों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। कुंडा पुलिस हरिओम को सीएचसी कुंडा ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद कुंडा के सीओ शिव नारायण वैस भी मौके पर पहुंचे। दोस्तों से हादसे की जानकारी ली। इसके साथ ही टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू किए।

हरिओम अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो रोकर बुरा हाल है। वो बार बार बेटे को याद कर बेहोश हो जा रही हैं। कुंडा के सीओ शिव नारायण वैस ने बताया हाईवे पर रील बनाने और जोखिम भरी गतिविधियां नहीं करनी चाहिए। शुरूआती जांच में पता चला है कि ये हादसा रील बनाने के चक्कर में हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts