HomeAgra Newsयुवती ने मनचले को सिखाया सबक, बुलाया और कार में बैठाकर पहुंच...

युवती ने मनचले को सिखाया सबक, बुलाया और कार में बैठाकर पहुंच गई थाने

-


आगरा। नवरात्र के पहले दिन एक बेटी ने मनचले को सबक सिखाया। युवक कॉल करके उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर पिता की हत्या की धमकी देने लगा। युवती ने परिजन को बताया। बृहस्पतिवार को उसे मिलने के बहाने बुलाकर पकड़ लिया गया। कार में बैठाकर थाना ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक मथुरा का रहने वाला है।

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उसे दो महीने से कॉल कर रहा था। दोस्ती करने के लिए कह रहा था। वह पहले उसे इन्कार करती रही। मगर, वह धमकी देने लगा। एक सप्ताह से पिता की हत्या की धमकी दे रहा था। वह दहशत में आ गई। उसे लगा कि कहीं युवक कुछ कर नहीं दे। इसलिए परिजन से बात की। वह आरोपी को सजा देना चाहती थी। इसलिए परिजन की मदद से उसे मिलने के बहाने बुलाया। वह शाम को सिकंदरा चौराहे के पास पहुंचा। वहां पर वह भी मौजूद थी। जैसे ही वो मिलने के लिए उसकी तरफ आया, उसे परिजन ने पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक मांट, मथुरा का अमित है। युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ पीड़ित युवती भी आई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts