Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पूरी पार्टी जाएगी जेल, पढ़िए खबर,...

पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पूरी पार्टी जाएगी जेल, पढ़िए खबर, क्या है पूरा मामला

-

कथित इंटेलीजेंस अफसर की धमकी, जांच की मांग।


शारदा न्यूज, मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मेरठ के दो पदाधिकारियों की बातचीत के आधार पर उनके वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा के कारण पूरी पार्टी के लोगों को जेल भेजे जाने के कथित आदेश से जुड़े तथ्यों की मुख्य सचिव और डीजीपी को शिकायत भेजी है।

 

 

इस संबंध में देवेंद्र सिंह ने भी आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा से मिलकर जांच की मांग की। जिन्होंने मामले की जांच एसपी सिटी मेरठ को सौंपी है। 1.15 मिनट की इस आॅडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार आजाद अधिकार सेना के मेरठ स्थित एक पदाधिकारी को 28 जनवरी की रात तथा 29 जनवरी की सुबह स्वयं को इंटेलिजेंस विभाग का बताते हुए एक व्यक्ति द्वारा बार-बार फोन किया गया।

फोन पर कहा गया कि अमिताभ ठाकुर के प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा के घोषणा के कारण उच्च स्तर से पार्टी के लोगों पर कार्रवाई तथा सभी जिला अध्यक्षों को जेल भेजे जाने के आदेश हो गए हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि कथित रूप से एक सरकारी कर्मी द्वारा एक राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मात्र चुनाव लड़ने के कारण पूरी पार्टी के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी जैसी अत्यंत गंभीर है, जिनकी अविलंब उच्च स्तरीय जांच नितांत अनिवार्य है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts