Tuesday, May 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुख कैंसर के कारण व निदान पर डेंटल एसो. की कार्यशाला

मुख कैंसर के कारण व निदान पर डेंटल एसो. की कार्यशाला


मेरठ: इंडियन डेंटल एसोसिएशन मेरठ शाखा ने आज गढ़ रोड पर एक होटल में व्याख्यान का आयोजन किया व्याख्यान में दिल्ली से आए डॉक्टर अंशुमन कुमार ने मुख कैंसर के कारण व निदान के विषय में विस्तार से बताया।

व्याख्यान के उपरांत मुख के कैंसर की बायोप्सी लेने की एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत शाखा के सचिव डॉक्टर पुनीत कंसल ने सभी को धन्यवाद दिया। व्याख्यान का संचालन शाखा के प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर हिमांशु मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर पीयूष जैन, डॉक्टर विवेक रस्तोगी, डॉक्टर विवेक मित्तल, डॉक्टर पंकज वर्मा, डॉक्टर अक्षय कंसल, डॉक्टर सरोज मिश्रा, डॉक्टर संजय राणा, डॉक्टर शांतनु जानी उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments