गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक निकाली गई प्रभात फेरी/तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्साह और उमंग के साथ लहराया तिरंगा
मेरठ। जनपद में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। गांधी आश्रम से प्रभात फेरी/तिरंगा यात्रा इन्दिरा चौक एवं बुढ़ाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ तिरंगा लहराया, देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुये देश के अमर शहीदो को शत-शत नमन कर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव एवं सम्मान का पावन अवसर है। इस अवसर पर हम सभी देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें महान क्रांतिकारियो के बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए हमें उनके आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।



