HomeCRIME NEWSपरिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

-

मेरठ– लोहियानगर थाना क्षेत्र के किदवई नगर में रेशम कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर डकैती डालने वाले बदमाश से शनिवार (5 अक्टूबर) को लोहिया नगर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी हुई ज्वेलरी और तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बदमाश को उपचार के लिए भेज दिया है और उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

किदवई नगर का रहने वाला हाजी शादाब रेशम कारोबारी है करीब एक महीने पहले आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर उसके घर में करीब 50 लाख रुपए की डकैती डाल दी थी। पुलिस ने डकैती में शामिल 4 बदमाशों को जेल भेज चुकी है। पुलिस की शनिवार सुबह डकैती में शामिल बदमाश इकबाल उर्फ बिल्लू से गांव नरहेडा के निकट मुठभेड़ हो गई।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी सहित एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास बंगाल रही है और उसे जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts