HomeAccident Newsजलसे में जा रहे जायरीनों की बस पलटी, सात बच्चों समेत 25...

जलसे में जा रहे जायरीनों की बस पलटी, सात बच्चों समेत 25 घायल

-


बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप रविवार रात निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात बच्चे समेत 25 जायरीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिसौली सीएचसी पर भर्ती कराया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

इस्लामनगर कस्बे के करीब 50 लोग रविवार रात दस बजे बिसौली में आयोजित एक जलसे में शामिल होने के लिए निजी बस से जा रहे थे। बिसौली के गांव सुजानपुर के पास बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे समेत 25 जायरीन घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तीन एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर सीएचसी पर भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया। सीएचसी पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts