Homeउत्तर प्रदेशMeerutगंग नहर में किशोरी ने लगाई छलांग

गंग नहर में किशोरी ने लगाई छलांग

-

– रात में ही पुलिस ने ढूंढने का किया काफी प्रयास लेकिन नहीं पता लगा
– पिता ने दी थाने में तहरीर


शारदा रिपोर्टर

रोहटा। शुक्रवार की रात घर से डेरी पर दूध लेने के लिए गई एक किशोरी ने गंग नहर में छलांग लगा दी। वहां को गुजर रहे किसी राहगीर ने यह नजारा देख घटना की सूचना पुट पुलिस चौकी पर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने पुठ खास गांव में अनाउंसमेंट कराया तो पता चला कि गांव निवासी एक किशोरी दो घंटे से लापता है। पुलिस देर रात्रि तक परिजनों के साथ गंग नहर में किशोरी की तलाश कर रही थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

 

 

थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव पुटखास निवासी लालू जाटव की 14 वर्ष पुत्री इशू 8:00 बजे के लगभग घर से डेरी पर दूध लेने के लिए गई थी। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। एक घंटे बाद चौकी पुलिस पर गंग नहर में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस ने गांव में अनाउंसमेंट कर जानकारी जुटाने लगी तो इशू के परिजन चौकी पर पहुंचे और उसके गायब होने की सूचना दी।

देर रात में ग्रामीण व पुलिस किशोरी की तलाश में गंग नगर पर जुटे हुए थे लेकिनकोई सुराग नहीं लग पाया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts