Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नरहेड़ा गांव में आम के बाग में मिला किशोरी का शव,...

मेरठ: नरहेड़ा गांव में आम के बाग में मिला किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी

-

– पुलिस संदिग्ध हालात में मौत मानकर कर रही जांच, कई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित नरहेड़ा गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक बाग में किशोरी की लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

 

जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीण खेतों और बागों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाग में किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका की पहचान गांव की ही रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस शुरूआती जांच में इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर चल रही है। घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए गए हैं। साथ ही पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं और जल्द ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकता है।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं किशोरी के मोबाइल फोन और उसके हाल के संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

लोहियानगर पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना के संबंध में बड़ा खुलासा किए जाने की संभावना है। ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts