HomeCRIME NEWSMeerut News: रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Meerut News: रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

– प्लंबर से मांगी थी चार लाख रुपये की रंगदारी, दोनों के पैर में लगी गोली।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक प्लंबर से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस मुठभेड़ तक पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने के आरोपित दो युवकों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

पुलिस के अनुसार जेवरी गांव निवासी ललित प्लंबर का काम करता है। दो दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को दबंग बताते हुए चार लाख रुपये की मांग की थी। रकम न देने पर ललित और उसकी पत्नी की हत्या करने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नंबर गांव के ही एक युवक हर्ष के नाम पर मिला।
पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसका मोबाइल फोन उसके दोस्त पंकज ने इस्तेमाल किया था। जांच आगे बढ़ने पर रंगदारी मांगने की साजिश का खुलासा हुआ।

देर रात पुलिस टीम पंकज की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान पावली खास रोड पर पंकज अपने साथी तनवीर के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली
लग गई।

घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। मौके से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और पुलिस पर फायरिंग समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts