HomeCRIME NEWSपांचवीं की छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकतें, सस्पेंड

पांचवीं की छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकतें, सस्पेंड

-

– शिक्षक की संभल के चिमयावली स्कूल में तैनाती, गंदी नीयत से मासूम को दबोचा।

संभल। मुरादाबाद में रहने वाले एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिक्षक पर स्कूल में 5वीं की छात्रा को गंदी नीयत से दबोचने और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने शिक्षक धर्मेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
मुरादाबाद में रहने वाला धर्मेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर है। उसकी तैनाती संभल जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय चिमयावली में है। इसी स्कूल में 5 अगस्त को पांचवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था और पुलिस भी बुला ली थी।

पीड़िता इसी स्कूल में 5वीं क्लास की छात्रा है। उसने अधिकारियों को बताया था कि 5 अगस्त को स्कूल की छुट्‌टी जल्दी कर दी गई थी। बाकी बच्चे स्कूल से जा चुके थे। छात्रा ने बताया- मैं स्कूल आॅफिस में चटाई रखने गई थी। वहां शिक्षक धर्मेश कुमार पहले से मौजूद थे। मुझे अकेला देखकर उन्होंने मेरे से मेरे चेहरे पर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। मैंने किसी तरह बचकर भागने की कोशिश की तो शिक्षक धर्मेश ने मेरे दोनों हाथ पकड़कर मुझे दीवार से सटा दिया। इसके बाद मुझसे अश्लील हरकतें करने लगे।

तभी 8वीं क्लास की एक छात्रा के अचानक वहां आ जाने पर आरोपी शिक्षक वहां से चला गया। इस छात्रा ने भी जांच में दिए अपने बयान में कहा कि जब वो आॅफिस में पहुंची तो उसने देखा कि शिक्षक धर्मेश कुमार पीड़िता को दोनों हाथ पकड़कर दीवार की ओर धकेल रहे थे।

जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध होने के बाद संभल की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने आरोपी शिक्षक धर्मेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वो संभल के चिमवयावली गांव में स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक है।

हालांकि, इस संगीन मामले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। जबकि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज होना चाहिए। आरोपी शिक्षक का भाई मुरादाबाद में एआरपी के पद पर तैनात है। पूर्व में रील बनाने के चक्कर में चचार्ओं में रहा है। एआरपी की पत्नी पर भी पति के पद के प्रभाव में स्कूल नहीं जाने के आरोप लगे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts