HomeTrendingकार से टकराकर तीन गौवंशीय पशुओं की मौत

कार से टकराकर तीन गौवंशीय पशुओं की मौत

-

हाईवे पर पलटी कार, एयरफोर्स के जवान व पत्नी घायल, बच्चे बाल-बाल बचे


रामपुर। बिलासपुर में सोमवार रात नेशनल हाईवे पर एयरफोर्स के एक जवान की कार सड़क पर बैठे गौवंशीय पशुओं से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार से टकराए तीन गौवंशीय पशुओं की मौत हो गई और कार सवार जवान व उनकी पत्नी घायल हो गए। कार में सवार उनके दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

उत्तराखंड के भवाली निवासी 37 वर्षीय अतुल शर्मा एयरफोर्स में जवान हैं। बीती रात करीब नौ बजे वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली से भवाली जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी उषा शर्मा (35), पुत्री अदिति (9) व पुत्र कुशाग्र (5) भी सवार थे।

नैनीताल रोड पर जीरो प्वाइंट से आगे काले रंग के तीन गौवंशीय पशु सड़क पर बैठे थे। रात के अंधेरे में अचानक दिखाई न देने के कारण उनकी कार इन पशुओं से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से टकराए तीनों गौवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कोतवाल जीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार सवार चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

इस दुर्घटना में जवान अतुल शर्मा और उनकी पत्नी को चोटें लगी थीं, जबकि उनके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए थे। पुलिस के अनुसार, कार के एयरबैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोग बड़े हादसे से बच गए।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि क्रेन मंगवाकर तीनों गौवंशीय पशुओं का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को रोड से हटाकर यातायात भी सुचारू कर दिया गया है। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद जवान व उनके परिजन अपने गंतव्य की ओर चले गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts