HomeAccident Newsटाटा मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

टाटा मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

-

एक ही बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे तीनों, एक गंभीर रूप से हुआ घायल


सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में लहरपुर-भदफर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ग्राम किशुनपुर के पास रात करीब 12 बजे हुआ।

तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलताजपुर निवासी विनोद कुमार (52), हरेराम (32) और छोटक्कन (40) बृहस्पतिवार को ग्राम मिदनिया में रिश्तेदारी में गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। लहरपुर-भदफर मार्ग पर ग्राम किशुनपुर के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हरेराम और छोटक्कन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद टाटा मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। फरार मैजिक चालक की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts